खेल
हैमर थ्रो में दो बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक यूरी सेडिक का निधन
Deepa Sahu
15 Sept 2021 8:39 AM IST

x
ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक यूरी सेडिक का निधन
हैमर थ्रो में दो बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकार्डधारक यूरी सेडिक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रूसी ट्रैक एवं फील्ड महासंघ ने उनके निधन की जानकारी दी। बता दें कि सेडिक ने 1976 और 1980 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। सोवियत संघ के बहिष्कार के कारण उन्होंने लास एंजिलिस ओलंपिक 1984 में हिस्सा नहीं लिया। सेडिक ने सियोल ओलंपिक 1988 में रजत पदक और 1991 में विश्व खिताब जीता था। सेडिक ने 1986 में जर्मनी के स्टुटगार्ट में यूरोपीय चैंपियनशिप में 84.74 मीटर गोला फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया था जो आज भी कायम है।
Next Story





