खेल

IPL मेगा ऑक्शन में दो स्टार एंकर ने खींचा लोगों का ध्यान, कौन है?

jantaserishta.com
13 Feb 2022 8:47 AM IST
IPL मेगा ऑक्शन में दो स्टार एंकर ने खींचा लोगों का ध्यान, कौन है?
x

IPL Mega Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में आज (13 फरवरी) दूसरे दिन की नीलामी बेंगलुरु में होनी है. पहले दिन शनिवार को कुल 97 खिलाड़ियों पर दांव लगा. सभी 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीद रही थीं, तब मेगा ऑक्शन में दो स्टार एंकर ऐसी भी थी, जिन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

यह दो स्टार एंकर दिशा ओबेरॉय (Disha Oberoi) और भावना बालाकृष्णन (Bhavna Balakrishnan) हैं. दिल्ली की रहने वाली दिशा ओबेरॉय पूर्व आरजे और चेन्नई की निवासी भावना कमेंटेटर हैं.
मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता भी मौजूद थीं. इसके बावजूद एंकर दिशा ओबेरॉय और भावना बालाकृष्णन का जलवा कम नहीं हुआ.
36 साल की भावना बालाकृष्णन शादीशुदा हैं. उनके पति का नाम निखिल रमेश है. भावना को वीजे भावना के नाम से भी जाना जाता है. वह एक टीवी एंकर, क्रिकेट कमेंटेटर, वीडियो जॉकी, प्लेबैक सिंगर और डांसर भी हैं.
वीजे भावना मोस्ट पोपुलर स्पोर्स्ट जर्नलिस्ट में से एक हैं. दिग्गज महिला स्पोर्ट्स पत्रकारों में मयंती लैंगर के बाद वीजे भावना का नाम ही आता है. सोशल मीडिया पर भी भावना लगातार एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फैंस हैं.
वहीं, दिशा ओबेरॉय एक फेमस रेडियो जॉकी रही हैं. उन्होंने Red FM 93.5 में बतौर आरजे भी काम किया है. यहीं से उन्हें असली पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा.
दिशा ओबेरॉय को 2020 में नेशनल मीडिया अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. रेडियो की दुनिया में बेहतरीन काम करने के लिए दिशा ओबेरॉय को पिछले साल ही KWAA अवॉर्ड (कर्नाटक वुमन्स अचिवर्स अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story