खेल

सब्जी बेचने के लिए मजबूर हुए दो राष्ट्रीय खिलाड़ी, खेल मंत्रायल ने दिए 5 लाख रूपये

Rounak Dey
9 Oct 2020 2:21 PM IST
सब्जी बेचने के लिए मजबूर हुए दो राष्ट्रीय खिलाड़ी, खेल मंत्रायल ने दिए 5 लाख रूपये
x
उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान की मदद को खेल मंत्रालय आगे आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज सुनील चौहान और तीरंदाज नीरज चौहान की मदद को खेल मंत्रालय आगे आया है। कोरोना के चलते पिता की नौकरी जाने पर सब्जी बेचने पर मजबूर मेरठ के इन दोनों भाइयों की मंत्रालय ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने का फैसला लिया है।

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय फंड से इन खिलाडिय़ों की मदद की है। यही नहीं खेल मंत्री ने यह भी कहा है कि कोई भी खिलाड़ी आर्थिक रूप से परेशान है तो उसकी इस फंड से मदद की जाएगी।

सुनील चौहान ने इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था जबकि नीरज ने स्कूल खेलों में पदक जीतने के अलावा दो साल पहले सीनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।


Next Story