व्यापार

नई कलर स्कीम के साथ भारत में लॉन्च हुआ TVS XL100

Ritisha Jaiswal
26 Oct 2021 6:23 PM IST
नई कलर स्कीम के साथ भारत में लॉन्च हुआ TVS XL100
x
ऑटो डेस्क। 2021 Tvs XL100 New colour Launched: देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने त्योहारी सीजन 2021 के लिए अपने लोकप्रिय XL100 मोपेड पर नई 'कोरल सिल्क' पेंट स्कीम के साथ लॉन्च कर दिया है।


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऑटो डेस्क। 2021 Tvs XL100 New colour Launched: देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने त्योहारी सीजन 2021 के लिए अपने लोकप्रिय XL100 मोपेड पर नई 'कोरल सिल्क' पेंट स्कीम के साथ लॉन्च कर दिया है। नई पेंट स्कीम के साथ XL100 अब कुल पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें मिंट ब्लू, लस्टर गोल्ड, रेड ब्लैक, ग्रे ब्लैक और हाल ही में लॉन्च किया गया कोरल सिल्क शामिल है। बता दें, नई पेश की गई पेंट थीम को इसके 'आई-टच स्पेशल एडिशन' ट्रिम में जोड़ा गया है। वहीं इसमें कंपनी ने कोई अन्य अपडेट नहीं किया है।

XL100 TVS Motor Company का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर है। यह ग्रामीण और सेमी अर्बन क्षेत्र में अत्यधिक लोकप्रिय है, क्योंकि यह छोटे और मध्यम आकार के निजी व्यापार मालिकों के लिए एक विश्वसनीय सवारी के रूप में कार्य करता है। TVS की सबसे किफायती मोपेड में 99.7 cc का फोर-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिसे 2020 में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ अपडेट किया गया था। इस इंजन को 6000 rpm पर 4.3 bhp की पावर और 6.5 Nm का पीक टॉर्क देने के लिए रेट किया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि नई फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक ने पावरट्रेन को 15% अधिक ईंधन दक्षता हासिल करने में मदद की है।
TVS XL100 की कीमत 41,139 रुपये - 52,343 रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है, और कंपनी लाइनअप में इसकी सस्ती लागत और किफायती रखरखाव के कारण एक लोकप्रिय वाहन है। यह दोपहिया वाहन एलईडी डीआरएल, वन-टच स्टार्ट सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग जैसे कई फीचर्स से लैस है, इसके साथ ही इसके अन्य हाईलाइट्स में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, हाइड्रोलिक रियर शॉक और 110 मिमी ड्रम ब्रेक शामिल हैं। 130 किग्रा की अधिकतम पेलोड क्षमता के साथ TVS XL100 का कुल वजन 86 किलोग्राम है और इसकी ईंधन टैंक क्षमता 4 लीटर है।


Next Story