खेल
टोरिनो ने सेरी ए में लाजि़यो की जीत का सिलसिला तोड़ा
jantaserishta.com
23 April 2023 12:44 PM IST

x
रोम (आईएएनएस)| सेरी ए टूर्नामेंट में लाजि़यो कीे जीत का सिलसिला उस समय टूट गया जब शनिवार रात वह घरेलू मैदान पर टोरिनो से 1-0 से हार गई। सिन्हुआ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लाजि़यो ने शनिवार के खेल से पहले चार मैच लगातार जीता था, लेकिन उनके सनसनीखेज फॉर्म को इवान इलिक ने तोड़ दिया। इवान इलिक ने 43वें मिनट में गोल कर टोरिनो को 1-0 से जीत दिलाई।
लाजि़यो 61 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन रविवार को जुवेंटस अगर नेपोली को हरा देता है तो लाजियो तीसरे स्थान पर आ सकता है।
इसके अलावा शनिवार को, सलेर्निटाना ने सासुओलो को 3-0 से हरा दिया और सम्पदोरिया ने स्पेजि़या के साथ 1-1 से मैच साझा किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





