अफगानिस्तान से भागा टॉप गेंदबाज, पैदल चला, पार्क में सोया, पार किए 8 देश...फिर...

नई दिल्ली. आयरलैंड के ऑफ स्पिनर मुजामिल शेरजाद (Muzamil Sherzad) का अंडर-19 वर्ल्ड कप (U-19 World Cup) तक का सफर आम नहीं है. अफगानिस्तान (Afghanistan) के जलालाबाद की गलियों में टेप बॉल से क्रिकेट खेलते हुए मुजामिल अब क्रिकेट की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके संघर्ष भरे सफर पर आराम से कोई फिल्म या वेब सीरीज बन सकती है. पांच साल पहले शेरजाद जब 14 साल के थे तो उनकी मां ने उन्हें आयरलैंड (Ireland) ले जाने के लिए एक दलाल को भुगतान किया. वहां उनके चाचा फास्ट फूड आउटलेट में काम करते थे. जब शेरजाद जलालाबाद से निकले तो उनके पास केवल घर का बना कुछ खाना और करीब 3400 रुपये थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





