
x
Delhi दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भारतीयों का दबदबा है। आइए, इस लिस्ट में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं। जोस बटलर: इस इंग्लिश क्रिकेटर ने साल 2011 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ 27 टी20 मुकाबलों में 32.20 की औसत के साथ कुल 644 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 छक्के और 57 चौके निकले। इस बीच बटलर ने पांच अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं।
हार्दिक पंड्या: साल 2017 से अब तक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 टी20 मुकाबलों में 29.57 की औसत के साथ 414 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 छक्के और 27 चौके निकले। अभिषेक शर्मा: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के विरुद्ध सिर्फ 5 ही टी20 मुकाबलों में 22 छक्के लगा दिए हैं। अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 55.80 की औसत के साथ कुल 279 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
जेसन रॉय: इस इंग्लिश खिलाड़ी ने साल 2014 से 2022 के बीच 15 टी20 मुकाबलों में 23.73 की औसत के साथ 356 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 20 छक्के और 33 चौके निकले। जेसन भारत के विरुद्ध 67 रन की पारी खेल चुके हैं। विराट कोहली: भारत के महानतम बल्लेबाजों में शुमार कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मुकाबलों में 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 छक्के और 61 चौके निकले।
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल-2 से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 4 मार्च को सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीमें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम इंग्लैंडसेमीफाइनल-2मुंबईवानखेड़े स्टेडियमजोस बटलरहार्दिक पंड्याअभिषेक शर्माजेसन रॉयविराट कोहलीछक्केचौकेरनअर्धशतकशतककोलकाताईडन गार्डन्ससेमीफाइनल-1साउथ अफ्रीकान्यूजीलैंडनरेंद्र मोदी स्टेडियमफाइनल मुकाबलाभारतीय क्रिकेटइंग्लिश क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





