खेल

टोक्यो पैरालंपिक: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में दूसरा मेडल

jantaserishta.com
29 Aug 2021 5:31 PM IST
टोक्यो पैरालंपिक: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, भारत की झोली में दूसरा मेडल
x

टोक्यो में हाई जंप टी47 में निषाद कुमार ने रजत पदक जीता।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के एथलीट निशाद कुमार ने देश को पुरुष हाई जंप में दूसरा मेडल दिला दिया है। निशाद ने 2.06 मीटर की ऊंची जंप लगाकर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। इससे पहले सुबह टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने भारत का पैरालंपिक 2020 में खाता खोला और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। हालांकि, उनको फाइनल मुकाबले में चीन की खिलाड़ी यिंग झोऊ के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना अधूरा रह गया।


आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले निषाद कुमार बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की है। मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थी। गांव वालों की धड़कनें बढ़ी हुईं थी। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story