खेल

Tokyo Paralympics: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक

Kunti Dhruw
3 Sep 2021 3:18 PM GMT
Tokyo Paralympics: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक
x
हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है।

हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत को पैरा तीरंदाजी में पहला पदक दिलाया है। हरविंदर ने टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन तीरंदाजी में देश के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या भी बढ़कर 13 हो गई।

हरविंदर ने कांस्य पदक (प्लेऑफ) मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी को शूटऑफ में 6-5 से हराया। उन्होंने शूटऑफ में सटीक निशाने के साथ 10 का स्कोर किया और कोरिया के किम मिन सु को शिकस्त दी।
इससे पहले हरविंदर ने अलग-अलग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें अमेरिका के केविन माथेर के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ ही देर बाद अगले मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाया।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कॉल भी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरविंदर सिंह की एतिहासिक जीत पर उन्हें कॉल कर बधाई दी और उनकी सराहना की।


पीएम मोदी ने हरविंदर के भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।


Next Story