टोक्यो ओलंपिक: रेसलर रवि ने दिखाया दम, कोलंबिया के पहलवान को दी पटखनी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

रेसलर रवि कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में अपने पहले मुकाबले को जीत लिया है. उन्होंने प्री-क्वार्टर के मुकाबले में कोलंबिया के पहलवान ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो को मात दे दी है. रवि कुमार ने ये मैच 13-2 से अपने नाम किया है. पहले ही मिनट से दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दहिया ने दो अंक हासिल किए, लेकिन उरबानो ने रिवर्स टेकडाउन से स्कोर बराबर कर लिया. इसके बाद रवि ने वापसी की और दूसरे पीरियड में कुल 10 अंक बटोरे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





