खेल

सिल्‍वर जीतने वाली Mirabai Chanu की हुई 'चांदी', मुफ्त में ताउम्र खाती रहेंगी पिज्जा, इस कंपनी ने दिया इनाम

jantaserishta.com
26 July 2021 8:26 AM IST
सिल्‍वर जीतने वाली Mirabai Chanu की हुई चांदी, मुफ्त में ताउम्र खाती रहेंगी पिज्जा, इस कंपनी ने दिया इनाम
x

रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज (Domino's) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सैखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) को जीवनभर के लिए मुफ्त पिज्जा (Pizza) देने की पेशकश की है.

पिज्जा खाने की जताई थी इच्छा
दरअसल मीराबाई ने पदक जीतने के बाद कहा था कि वह पिज्जा खाना चाहती हैं. डोमिनोज ने इससे पहले शनिवार को पदक जीतने के बाद मीराबाई के परिजनों के घर भी पिज्जा भेजे थे.
चानू के एक फैन के ट्वीट के जवाब में Domino's ने कहा, 'आपने कहा और हमने सुन लिया. हम कभी नहीं चाहते कि मीराबाई चानू फिर से खाने के लिए प्रतीक्षा करें. इसलिए हम उन्हें जीवन भर के लिए मुफ्त डोमिनोज पिज्जा दे रहे हैं.'
क्या कहा Domino's ने
Domino's ने कहा, 'देश में मेडल लाने के लिए बधाइयां. आपने एक अरब से ज्यादा भारतीयों के सपने को साकार किया है और हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं होगी कि हम आपको आजीवन Domino's का पिज्जा मुफ्त में दें.'
मीराबाई ने शनिवार को पदक जीतने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सबसे पहले पिज्जा खाएंगी. उन्होंने कहा था, 'पिज्जा खाए हुए काफी समय हो गया है. मैं आज बहुत खाऊंगी.'
रचा इतिहास
गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है. मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वेटलिफ्टिंग में ये दूसरी बार है जब भारत ने Olympics में मेडल जीता है. मीराबाई चानू की इस उपलब्ध‍ि पर पूरे देश में खुशी का माहौल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story