Tokyo Olympics: क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा भारत का स्वैग, Bajrang Punia ने थामा तिरंगा, 7 मेडल के साथ ऐतिहासिक रहा सफर

टोक्यो ओलंपिक में खेलों का समापन हो चुका है. 8 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) भारत का ध्वज लहराते नजर आए. भारत इस ओलंपिक 7 पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो उसका ओलंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. इससे पहले भारत ने 2012 लंदन ओलंपिक में कुल 6 मेडल अपने नाम किए थे. भारत की ओर से भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं शटलर पीवी सिंधु, रेसलर बजरंग पूनिया. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





