खेल

Tokyo Olympic: भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम का जीत से आगाज

jantaserishta.com
25 July 2021 1:56 PM IST
Tokyo Olympic: भारत की स्टार बॉक्सर मैरी कॉम का जीत से आगाज
x

>स्टार बॉक्सर मैरीकॉम ने क्या शानदार खेल दिखाया है. 38 वर्षीय इस बॉक्सर ने टोक्यो ओलंपिक में अपना पहला मैच जीत लिया है. राउंड 32 के मुकाबले में उन्होंने हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हरा दिया. मैरीकॉम अंतिम 16 में प्रवेश कर गई हैं.

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics0 की रिंग में भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरीकॉम (MaryKom) ने जीत से खाता खोल लिया है. राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ने डॉमिनिक रिपब्लिक की महिला बॉक्सर के खिलाफ मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ मैरीकॉम के मुक्के ने टोक्यो की रिंग में भारत के लिए मेडल की आस जगा दी है. मैरीकॉम ने राउंड ऑफ 32 का मुकाबला 4-1 से जीता.
टोक्यो की रिंग में मैरीकॉम ने अपने पहले मुकाबले की शुरुआत सोची समझी रणनीति के साथ की. उन्होंने पूरे मुकाबले में अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल करते हुए मुकाबला जीता. 3 राउंड के मुकाबले में मैरीकॉम ने पहला राउंड संभलकर खेला. इस राउंड में उन्होंने सारा फोकस अपनी एनर्जी बचाकर रखने पर किया. और, सिर्फ मौका मिलने पर ही विरोधी पर हमला करती दिखी.
दूसरे राउंड में बराबर की दिखी टक्कर
मैच के दूसरे राउंड में मैरीकॉम थोड़ी आक्रामक हमले करती दिखी. हालांकि, इस क्रम में विरोधी बॉक्सर से भी उन्हें कड़ी टक्कर मिली. डॉमिनिक रिपब्लिक की बॉक्सर ने भी मैरीकॉम के हमलों का जवाब दूसरे राउंड में भरपूर दिया. यही वजह रही कि ये राउंड जब खत्म हुआ तो स्कोर फिफ्टी-फिफ्टी का रहा. यानी 2 जज ने मैरीकॉम को 10-10 अंक दिए तो दो ने डॉमिनिक रिपब्लिक की बॉक्सर को 10-10 अंक दिए.
तीसरे राउंड में आक्रामक बॉक्सिंग का प्रदर्शन
दूसरा राउंड बेशक बराबरी का रहा पर तीसरे राउंड में मैरीकॉम पूरी तरह हावी रहीं. उन्होंने विरोधी बॉक्सर पर घूंसों की बौछार कर दी. मैरीकॉम ने इस राउंड में आक्रामक बॉक्सिंग की नुमाइश की. इस राउंड को जीतने के लिए मैरीकॉम ने अपनी पूरी एनर्जी और साथ में अनुभव झोंक दिया. और इसका फल भी उन्हें टोक्यो ओलिंपिक की रिंग में पहली जीत के तौर पर मिला.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story