खेल

Tokyo Olympics: हॉकी में भारत का जीत से आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात

jantaserishta.com
24 July 2021 8:37 AM IST
Tokyo Olympics: हॉकी में भारत का जीत से आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात
x

हॉकी में भारत ने जीत से आगाज किया है. पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को टक्कर के मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है. भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे. उन्होंने दो गोल दागे.

टोक्यो ओलंपिक का पहला गोल्ड चीन के खाते में गया है. 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन को गोल्ड मेडल मिला है. चीन की यांग कियान ने 251.8 का स्कोर कर गोल्ड मेडल हासिल किया. यांग कियान ओलंपिक रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब हुई हैं.

टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें पदक मुकाबले भी शामिल हैं. इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story