खेल

Tokyo Olympics: गोल्फ में मेडल से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे स्थान पर रहीं

jantaserishta.com
7 Aug 2021 10:29 AM IST
Tokyo Olympics: गोल्फ में मेडल से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, चौथे स्थान पर रहीं
x

गोल्फ में भारत के लिए मेडल की उम्मीद खत्म हो गई है. अदिति अशोक ने चौथे स्थान पर फिनिश किया है. अदिति अशोक सिर्फ एक शॉट के अंतर से मेडल से चूक गई. हालांकि अदिति अशोक ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गोल्फर बन गई हैं. आखिरी शॉट तक अदिति अशोक मेडल की रेस में बनी हुईं थी. लेकिन किस्मत ने अदिति का साथ नहीं दिया. गोल्फ का गोल्ड मेडल अमेरिका के खाते में गया है.

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है. भारत की गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं. वह महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं. अदिति के बाद अब नजरें नीरज चोपड़ा और रेसलर बजरंग पुनिया पर होंगी. नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे. वह भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं. इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए मैच खेलेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story