खेल

तोक्यो ओलंपिक: नौकायन दल के एक सदस्य का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव

Bharti sahu
4 July 2021 9:50 AM GMT
तोक्यो ओलंपिक: नौकायन दल के एक सदस्य का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव
x
टोक्यो। सर्बिया के नौकायन दल के एक सदस्य को तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टोक्यो। सर्बिया के नौकायन दल के एक सदस्य को तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। जापानी एजेंसी क्योदो ने जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधकारियों के हवाले से रविवार को यह रिपोर्ट दी।

अधिकारियों ने कहा कि इस खिलाड़ी को टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर ही अलग थलग कर दिया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे चार अन्य को हवाई अड्डे के पास में स्थित होटल में भेज दिया गया है।

उन्हें मध्य जापान के नैंटो में अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिये जाना था। अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास शिविर को अब रद्द किया जा सकता है।
पिछले महीने युगांडा के ओलंपिक दल के दो सदस्यों को भी जापान पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, लेकिन टीम के बाकी सदस्यों को अभ्यास शिविर तक यात्रा करने की अनुमति दे दी गयी थी
पिछले महीने युगांडा के ओलंपिक दल के दो सदस्यों को भी जापान पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, लेकिन टीम के बाकी सदस्यों को अभ्यास शिविर तक यात्रा करने की अनुमति दे दी गयी थी



Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta