खेल
टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता सिंधु का सामना अब दूसरे दौर में नेस्लीहान यिगित से होगा
Ritisha Jaiswal
24 March 2022 5:29 PM IST

x
डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन (Swiss Open) बैडमिंटन टूर्नामेंट के वीमंस सिंगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है
डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने डेनमार्क की लाइन होमार्क केजेर्सफेल्ट को सीधे गेम में हराकर स्विस ओपन (Swiss Open) बैडमिंटन टूर्नामेंट के वीमंस सिंगल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने पहले दौर के अपने मुकाबले में 21-14, 21-12 से आसान जीत दर्ज की. रियो ओलंपिक की सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता सिंधु का सामना अब दूसरे दौर में चीन की नेस्लीहान यिगित से होगा.
वहीं वीमंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही. उन्होंने एलाइन मुलर और जेनजीरा स्टैडेलमैन की स्थानीय जोड़ी को सीधे गेम में 21-15, 21-16 से हराया.
हालांकि मैंस डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी को इस सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्डियांतो की इंडोनेशियाई जोड़ी से 19-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा.
लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत भी सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गये हैं. श्रीकांत ने मैड्स क्रिस्टोफरसेन को 21-16, 21-17 से हराया था. जबकि साइना ने याएले होयाउ को 21-8, 21 -13 से मात दी. इसके अलावा चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) की जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड चैंपियन (All England Champion) मोहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना को 17-21, 21-11, 21-18 से हरा दिया
Next Story





