खेल

Tokyo Olympics : बॉक्सिंग मुकाबले में आशीष कुमार को मिली हार

Ritisha Jaiswal
26 July 2021 3:50 PM IST
Tokyo Olympics : बॉक्सिंग मुकाबले में आशीष कुमार को मिली हार
x
नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे दिन मनिका बत्रा, पीवी सिंधू और मैरी कॉम ने शानदार प्रदर्शन किया मगर हॉकी टीम और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। दूसरे दिन मनिका बत्रा, पीवी सिंधू और मैरी कॉम ने शानदार प्रदर्शन किया मगर हॉकी टीम और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए। टोक्यो ओलंपिक 2020 के तीसरे दिन यानी 26 जुलाई को भारतीय पुरुष आर्चरी टीम (अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुनदीप राय) कोरियाई टीम के हाथों हारकर बाहर हो गई। वहीं, टेनिस में सुमित नागल को सीधे सेंटों में डेनिल मेदवेदेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आज भारतीय महिला हॉकी टीम अपना सेकेंड पूल मैच जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। मनिका बत्रा और शरत कमल भी आज अपने-अपने खेलों के जरिए भारत को गर्व महसूस करवाने का मौका देना चाहेंगे।

3:23 PM राउंड ऑफ 32 में आशीष को 5-0 से चीन के चीन के एर्बिके तुहेता से हार का सामना करना पड़ा।
3:20 PM तीसरे राउंड में भी आशीष कुमार को मिली हार।
3:16 PM दूसरे राउंड में भी चीनी मुक्केबाज से आगे नहीं निकल पाए आशीष।
3:11 PM पहले राउंड में चीनी मुक्केबाज से पिछड़े आशीष कुमार।
3:07 PM मुकाबले के लिए बॉक्सिंग रिंग में उतरे आशीष कुमार।
1:51 PM ओलंपिक खेलों में भारत का अलगा प्रतियोगिता बॉक्सिंग में है। इस स्पर्धा में भारत की तरफ से आशीष कुमार चीन के एर्बिके तुहेता के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। मैच भारतीय समयनुसार 3 बजे शुरू होगा।

1:33 PM मनिका बत्रा के लिए राउंड-3 का मुकाबला काफी खराब साबित हुआ और उन्हें ऑस्ट्रिया की सोफिया ने एकतरफा 4-0 से करारी मात दी। इसी के साथ मनिका का टोक्यो ओलंपिक में सफर यहीं समाप्त हो गया।
1:12 PM पहले गेम में मनिका बत्रा को मिली हार। ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा ने 11-8 से जीता पहला गेम।
1:00 PM टेबल टेनिस के राउंड-3 मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा ऑस्ट्रिया की सोफिया के खिलाफ उतर चुकी हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के लिए ये मुकाबला काफी अहम हैं।

12:00 PM करीब 1 घंटे बाद टेबल टेनिस में भारत की मनिका बत्रा राउंड-3 मुकाबले में चुनौती पेश करने उतरेंगी। इस मुकाबले में उनके सामने ऑस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा होंगी।
11:55 AM टेनिस सिंगल्स के दूसरे राउंड में सुमित नागल को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा है। रूस के डेनिल मेदवेदेव ने नागल को 6-2 और 6-1 से मात दी। इस हार के साथ नागल का ओलंपिक में सफर यहीं समाप्त हो गया। नागल की हार के साथ ही ओलंपिक में भारतीय टेनिस की चुनौती भी खत्म हो गई।

11:30 AM निशानेबाजी में तीसरे दिन भी भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के स्कीट शूटर अंगद बाजवा और मेराज खान फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
11:15 AM पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में सुमित नागल को मेदवेदेव के हाथों पहले सेट में 2-6 से हार का सामना करना पड़ा है।
10:40 AM (टेनिस) पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में भारत के सुमित नागल रूस के दानिल मेदवेदेव (रूस ओलंपिक समिति) से भिड़ रहे हैं।
10:36 AM तीरंदाजी के अलावा बैडमिंटन के मेंस डबल्स में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इंडोनेशिया जोड़ी ने सात्विक और चिराग की जोड़ी को 21-13, 21-12 से मात दी।
10:35 AM तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम लगातार 3 गेम में मात खाने के साथ ही ओलंपिक से बाहर हो गई है। कोरियाई टीम ने भारत को एकतरफा 6-0 से करारी मात दी।
10:30 AM पहले दो गेम में साउथ कोरिया 59-54 और 59-57 से आगे चल रहा है। भारतीय तीरंदाजों को इस मुकाबले में बने रहने के लिए तीसरे गेम में वापसी करनी होगी।
10:25 AM तीरंदाजी के पुरुष टीम के क्वार्टर फाइनल इवेंट में भारत का साउथ कोरिया से सामना हो रहा है। भारत की ओर से प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय इस मैच में हिस्सा ले रहे हैं।

10:12 AM मेंस डबल्स में मार्कस गिडियोन फर्नाल्डी और केविन संजया सुकामुल्जो (इंडोनेशिया) ने सात्विक और चिराग को पहले गेम में 21-13 से दी मात।
10:00 AM मेंस डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता की हुई शुरुआत हो चुकी है, भारत के सात्विकसाईराजी रिंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का समाना इंडोनेशियाई जोड़ी से हो रहा है।
9 :05 AM सुतीर्था मुखर्जी चौथा गेम हारने के साथ ही मुकाबला भी गवां बैठी हैं। पुर्तगाल की फू यू ने इस मुकाबले में एकतरफा 4-0 से जीत हासिल की।

9 :00 AM भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी राउंड 2 मुकाबले में पुर्तगाल की फू यू का सामना कर रही हैं। इस मुकाबले में सुतीर्था हार की ओर बढ़ रही हैं।
8:35 AM पुरुष स्कीट के क्वालिफाइंग में 4 राउंड के बाद भारतीय निशानेबाज अंगद बाजवा 19वें जबकि मेराज अहमद खान 25वें स्थान पर चल रहे हैं।
7:50 AM दूसरे हॉफ में भी फ्रांस की मैनन का दबदबा रहा और इस तरह उन्होंने 15-7 से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, भारत की भवानी देवी का ओलंपिक में सफर यहीं समाप्त हो गया।

7:45 AM पहले हॉफ में फ्रांस की मैनन ने भारत की भवानी देवी पर 8-2 से बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे हॉफ में भारत की तलवारबाज को वापसी करनी होगी।
7:40 AM ओलिंपिक में भारत की पहली तलवारबाज भवानी देवी दूसरे राउंड में फ्रांस की मैनन ब्रुनेट से भिड़ने जा रही हैं।
7:22 AM शरत कमल ने 5वां और छठा गेम जीतने के साथ ही 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया है और इस तरह भारतीय टेबल टेनिस स्टार ने तीसरे राउंड में जगह बना ली।

7:10 AM लगातार 2 गेम जीतने के बाद कमल पिछड़ने लगे हैं और पुर्तगाल के अपोलोनिया ने 11-9 से चौथा गेम अपने नाम कर लिया है। मुकाबला अब कांटे का होता जा रहा है।
6:55 AM पहले गेम में हार झेलने के बाद शरत कमल का शानदार कमबैक। कमल ने दूसरा गेम 11-8 जबकि तीसरा गेम 11-5 से अपने नाम कर लिया है।
6:35 AM टेबल टेनिस में पुरुष सिंगल्स का दूसरा राउंड शुरु हो चुका है जिसमें भारत के अचंता शरत कमल का पुर्तगाल थियागो अपोलोनिया से मुकाबला हो रहा है। शरत को पहले राउंड में बाई मिला था।

6:19 AM चौथा सेट जीतने के साथ ही प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय की भारतीय टीम ने मुकाबला ने अपने नाम कर लिया है। आखिरी सेट में भारत ने 55 अंक हासिल किए। इस तरह भारत ने 4-2 से मुकाबला जीत लिया।
6:14 AM तीसरे सेट में कजाखस्तान टीम की शानदार वापसी। भारत ने जहां 56 अंक जुटाए तो वहीं कजाखस्तान टीम 57 अंक बटोरने में सफल रही।
6:09 AM भारतीय तीरंदाजों ने दूसरा सेट 2 अंक के अंतर से अपने नाम किया। भारत ने दूसरे सेट से 52 जबकि विपक्षी टीम ने 50 अंक जुटाए।

6:04 AM पहले सेट में भारत की टीम ने 55 अंक बटोरे जबकि कजाखस्तान की टीम 54 अंक हासिल करने में सफल रही। इस तरह भारत ने 1 अंक के अंतर से पहला सेट अपने नाम कर लिया।
6:00 AM तीरंदाजी का पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले का आगाज हो चुका है। भारत की ओर से प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय चुनौती पेश कर रहे हैं।
5:52 AM कुछ ही देर में अब तीरंदाजी में पुरुष टीम 1/8 एलिमिनेशन मुकाबला खेला जाएगा जिसमें भारत और कजाखस्तान की भिड़ंत होगी। भारत की ओर से प्रवीण जाधव, अतनु दास और तरुणदीप राय इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

5:42 AM भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी ने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी को 15-3 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई हैं। ये पहली बार है जब किसी भारतीय तलवारबाज ने ओलंपिक में शिरकत करते हुए मुकाबला अपने नाम किया है। भवानी अब राउंड ऑफ 32 में फ्रांस की मैनन ब्रुनेट से भिड़ेंगी।
5:30 AM भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी का नादिया बेन अजीजी (ट्यूनीशिया) से मुकाबला हो रहा है। ये महिला सेबर व्यक्तिगत टेबल ऑफ 64 मुकाबला है।


Next Story