
x
आईपीएल 2024
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला 16 मई को खेला जाना है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. गुजरात की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. वहीं हैदराबाद की करें तो उसके प्लेऑफ में जाने के चांस हैं, SRH ने 12 में से 7 मैच जीतकर 14 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर है. ऐसे में एसआरएच को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा. तो चलिए जानते है कि SRH vs GT के मैच में किन खिलाड़ियों को चुनकर आप अपना बेस्ट ड्रीम11 टीम बना सकते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के यह मैच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. यदि इस मैदान की पिच की बात करें, तो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट्स के लिए मशहूर है. यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है. जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है, यहां स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. वहीं हैदराबाद में चेज करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है. यहां कितनी ही बार 200 से ज्यादा और 250 रन भी बने हैं. दोनों पारियों को अगर मिला दिया जाए तो 500 रन का भी आंकड़ा पार हो चुका है.
SRH की संभावित प्लेइंग11 : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.
GT की संभावित प्लेइंग11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी.
Tagsआईपीएलआईपीएल 2024सनराइजर्स हैदराबादगुजरात टाइटंसमुकाबलाiplipl 2024sunrisers hyderabadgujarat titansmatch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





