खेल

रोहित शर्मा का जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो, पत्रकारों ने पूछा था ये सवाल

jantaserishta.com
27 Aug 2022 5:34 PM IST
रोहित शर्मा का जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो, पत्रकारों ने पूछा था ये सवाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

दुबई: टीम इंडिया करीब अब से 24 घंटे बाद एशिया कप 2022 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर लेने के लिए तैयार है। इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। भारत-पाकिस्तान पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमें दुबई में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस टृर्नामेंट को कवर करने के लिए कई देशों के पत्रकार यूएई पहुंचे हुए हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कुछ पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। दोनों क्रिकेटर पत्रकारों से खिलाड़ियों के निजी जीवन पर ट्वीट और रिपोर्ट के बारे में सवाल पूछ रहे थे। वीडियाे में देखा जा सकता है कि पत्रकार भी अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रोहित को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि कौन है बताओ?
रोहित और चहल बातचीत के दौरान पत्रकारों से पूछ रहे थे कि कौन वे रिपोर्टर हैं, जो खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में रिपोर्ट करते हैं। इस दौरान, जब एक रिपोर्टर ने कहा कि वह जानता है कि किसने किया है तो इस पर रोहित ने कहा कि बताओ कौन है? हालांकि रिपोर्टर ने उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया।
कुछ दिन पहले इस तरह की खबरें आई थी कि चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। ये बात तब सामने आई थी, जब धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना सरनेम धनश्री वर्मा चहल से धनश्री वर्मा कर लिया था। वहीं, युजी चहल ने नई लाइफ को लेकर एक पोस्ट किया था। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या दोनों के बीच कोई विवाद हो गया है, लेकिन बाद में चहल ने सोशल मीडिया पर इसे महज एक अफवाह बताया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story