खेल

रवींद्र जडेजा का ये VIDEO हुआ वायरल...दिखे शेरों के बीच

Admin2
8 Feb 2021 9:29 PM IST
रवींद्र जडेजा का ये VIDEO हुआ वायरल...दिखे शेरों के बीच
x
देखें VIDEO

एक ओर जहां टीम इंडिया चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल रही है वहीं दूसरी ओर उसके ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शेरों के बीच छुट्टियां मना रहे हैं. रवींद्र जडेजा अंगूठे में चोट के चलते टीम इंडिया में शामिल नहीं हैं और वो आजकल गुजरात के गिर जंगलों में घूम रहे हैं. जडेजा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 3 शेर दिखाई दे रहे हैं. जडेजा ने इस वीडियो को खुद बनाया है और उन्होंने इसे फैंस के साथ साझा करते हुए अपना सबसे अच्छा अनुभव बताया.

ऐसा पहली बार नहीं है जब जडेजा ने शेरों के साथ अपनी फोटो या वीडियो शेयर की हो. जडेजा ने साल 2016 में शेरों के साथ तस्वीर खिंचवाई थी जिसके बाद उनपर जुर्माना तक लग गया था. इसके बाद साल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर वो शेरों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे. बता दें जडेजा को जानवरों से खूब लगाव है. वो खुद तीन घोड़ों के मालिक हैं.


Next Story