खेल

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ रैना का ये वीडियो

Ritisha Jaiswal
20 Sept 2021 10:50 AM IST
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ रैना का ये वीडियो
x
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को दुबई में खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ जो कुछ हुआ

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को दुबई में खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना के साथ जो कुछ हुआ, उसे वह बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहेंगे. सुरेश रैना इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की खतरनाक गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

रैना के साथ हो गई ये बड़ी अनहोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में सुरेश रैना ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल लगते ही रैना का बल्ला टूट गया और उसी गेंद को फील्डर राहुल चाहर ने कैच कर लिया. इस तरह ट्रेंट बोल्ट की उस तूफानी गेंद पर रैना न सिर्फ आउट हुए बल्कि उनका बल्ला भी टूट गया.



Next Story