खेल
महेंद्र सिंह धोनी का ये VIDEO आया चर्चा में, आपने देखा क्या?
jantaserishta.com
24 March 2023 4:42 PM IST

x
देखें वीडियो.
चेन्नई (आईएएनएस)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 को 31 मार्च से शुरू होना है, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए। धोनी ने टीम के ट्रेनिंग सत्र के दौरान गेंदबाजी में हाथ आजमाकर अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया।
प्रशंसक विकेटकीपर-बल्लेबाज को गेंदबाजी करता देख हैरान थे और सोच रहे थे कि सीएसके के कप्तान ने आगामी आईपीएल सत्र में उनके लिए क्या रखा हुआ है।
सीएसके ने धोनी का सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "द मल्टीवर्स ऑफ माही।" वीडियो में धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए कुछ मजा लेते दिखाया गया है।
धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं। आईपीएल के अपने करियर में अब तक 234 मैच खेलने के बावजूद धोनी ने किसी आईपीएल मैच में एक भी ओवर नहीं डाला है।
2023 सत्र धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। टीम वापस अपने उच्च स्तर पर लौटने की उम्मीद करेगी और 2022 सत्र को भुलाना चाहेगी जहां टीम मुंबई इंडियंस से एक स्थान ऊपर नौंवें स्थान पर रही थी।
धोनी के नेतृत्व वाली टीम गत चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी।
MaJa ba MaJa ba! 😍#WhistlePodu #Yellove 🦁💛@imjadeja @msdhoni pic.twitter.com/guBuGXgCL6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 23, 2023
Tagsआईपीएलआईपीएल 2023महेंद्र सिंह धोनीधोनीधोनी वीडियोiplipl 2023mahendra singh dhonidhonidhoni video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





