खेल

चर्चा में वीरेंद्र सहवाग का ये ट्वीट!

jantaserishta.com
11 July 2022 3:21 PM IST
चर्चा में वीरेंद्र सहवाग का ये ट्वीट!
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन उससे पहले इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि क्या उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में बने रहना चाहिए या नहीं? तमाम पूर्व क्रिकेटर इस पर अपनी राय रख चुके हैं। कपिल देव साफ-साफ कह चुके हैं, कि किसी भी खिलाड़ी का नाम इतना बड़ा नहीं होता, जो वह अपने नाम के दम पर टीम में बने रहे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद सहवाग के ट्वीट में भले ही विराट का नाम ना हो, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह ट्वीट उनके लिए ही किया गया है।

सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'भारत के पास कई सारे ऐसे बल्लेबाज हैं, जो शुरुआत से ही तेज खेल सकते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं जो दुर्भाग्य से बाहर बैठे हैं। टी20 में बेस्ट फॉर्म के हिसाब से हमें उपलब्ध खिलाड़ियों को लेकर खेलने को लेकर रणनीति बनानी होगी।'
रोहित शर्मा ने हालांकि लगातार विराट का बचाव ही किया है। सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और ऐसे तमाम खिलाड़ी हैं, जो विराट की पोजिशन पर अच्छा खेल सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story