खेल
Team India का यह खिलाड़ी बनने वाला है पिता, मुंबई इंडियंस ने फैंस को दी ये गुड न्यूज़
Rounak Dey
12 Jun 2022 9:23 AM IST
x
विनय कुमार की पत्नी रिचा सिंह बेंगलुरु में स्थित इंटेग्रिटी स्पोर्ट्स कंपनी की डायरेक्टर हैं.
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जल्द ही पिता बनने वाले हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी.
ये भारतीय खिलाड़ी बनने वाले हैं पिता
भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार (Vinay Kumar) जल्द ही पिता बनने वाले हैं. विनय कुमार (Vinay Kumar) काफी लंबे टाइम से इंटनरेशनल क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. विनय कुमार 2020 के बाद से ही घरेलू मैचों से भी दूर हैं. विनय कुमार अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे साल 2013 के बाद से ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके हैं.
मुंबई इंडियंस ने फैंस को दी जानकारी
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को विनय कुमार (Vinay Kumar) के पिता बनने की खुशखबरी दी. मुंबई इंडियंस ने विनय कुमार और उनकी पत्नी रिचा सिंह (Richa Singh) की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रिचा प्रेग्नेंट हैं और वे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इसके लिए दोनों को बधाई भी दी.
यहां देखें मुंबई इंडियंस का ये पोस्ट
खास नहीं रहा टीम इंडिया में सफर
विनय कुमार टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके हैं. विनय ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. विनय कुमार (Vinay Kumar) इंडिया के डोमेस्टिक क्रिकेट में एक जाना माना नाम है वो कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं.विनय कुमार की पत्नी रिचा सिंह बेंगलुरु में स्थित इंटेग्रिटी स्पोर्ट्स कंपनी की डायरेक्टर हैं.
Next Story





