खेल

इस खिलाड़ी ने किया क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, भावुक नोट लिखा

jantaserishta.com
24 Aug 2025 11:30 AM IST
इस खिलाड़ी ने किया क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, भावुक नोट लिखा
x
फैंस हैरान.
नई दिल्ली: स्टार भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. पुजार ने 24 अगस्त (रविवार) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी.
पुजारा ने लिखा, 'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर बेस्ट देने की कोशिश करना, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. लेकिन जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होता है. मैं दिल से आभारी हूं और सभी प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है.'
37 साल के चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा. पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए. पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मुकाबले में पुजारा ने 41 रन बनाए. इसके बाद पुजारा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null