खेल

सारे शॉट हवा में खेलता है ये बच्चा... वीडियो देख धोनी की आई याद... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
4 Jun 2021 4:15 PM IST
सारे शॉट हवा में खेलता है ये बच्चा... वीडियो देख धोनी की आई याद... देखें VIDEO
x
सोशल मीडिया के इस दौर में कई ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया के इस दौर में कई ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती है. पिछले कुछ दिनों से एक नन्हे क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के स्टाइल को कॉपी करता हुआ नजर आ रहा है.

'Pilot' बनेगा ये 'छोटू'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, जब यंग क्रिकेट फैंस कहते हैं कि वो पायलट (Pilot) बनना चाहते हैं तो इसका ये मतलब होता है.
आकाश की शानदार कमेंट्री
वीडियो में ये 'छोटू' एमएस धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट लगाता हुआ नजर आ रहा है. आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) अपनी कमेंट्री से इस वीडियो को बेहद खास बना दिया है.
सिर्फ T20 खेलना चाहता है'
आकाश चोपड़ा कमेंट्री के दौरान कहते हैं, 'ये नन्हा बच्चा हेलीकॉप्टर उड़ाता है, ऐसा लगता है कि ये सिर्फ टी-20 ही खेलना चाहता, सारे शॉट हवा में ही खेलना चाहता है, उड़ान भर रही है इनके करियर की गाड़ी, एक शॉट जमीन जमीन पर खेल लो दोस्त.'




Next Story