खेल
इस दिव्यांग खिलाड़ी ने दिखाया अपना हुनर, वीडियो में देख सकते है आप
Ritisha Jaiswal
28 Jun 2021 10:05 AM GMT

x
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया है। वह काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर कैरम खेला जा रहा है। इस खेल में चार खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें एक खिलाड़ी दिव्यांग है। वह शारीरिक रूप से अक्षम है, लेकिन उसके हौसले बुलंद है। साथ ही वह मेहनती भी है। इस बात की पुष्टि दिव्यांग खिलाड़ी के हुनर से होती है।
वीडियो देख ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि व्यक्ति हाथ से नहीं बल्कि पांव से कैरम खेल रहा है। किसी घर में बिजली लैंप के नीचे कैरम बिछाकर खेला जा रहा है। इस दौरान खिलाड़ी स्ट्राइक कर रहे हैं। हालांकि, क्वीन कवर करने में किसी को सफलता नहीं मिल रही है। जब दिव्यांग खिलाड़ी की बारी आती है, तो स्ट्राइक हिट देख सभी लोग हैरान हो जाते हैं। दिव्यांग खिलाड़ी पांव की मदद से एक-कर सभी गोटी और अंत में रानी को भी कवर लेता है। यह देख बाकी खिलाड़ी ताली बजाकर दिव्यांग खिलाड़ी का अभिनंदन करते हैं और हाथ मिलाते हैं। यह दृश्य दिल को छूने वाला होता है, क्योंकि दिव्यांग व्यक्ति हाथ से नहीं बल्कि अपने पांव से हैंडशेक करता है।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- Monday Motivation। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 12 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस कर दिव्यांग खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है किए हैं। साथ ही स्वंय सेवा अधिकारी ने लिखा है- अच्छाई भी फैलानी चाहिए...खुशी भी
Watch
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 27, 2021
AMAZING TALENT👌👌👌👌 Despite HANDICAP 👌👌👌👌👌@sanjg2k1 @ShashiTharoor @ShekharGupta @dhanyarajendran @bainjal @AshwiniUpadhyay @TajinderBagga @gauravcsawant pic.twitter.com/KTMxlxyzsm

Ritisha Jaiswal
Next Story