सड़क किनारे चाय बेच रहा है ये क्रिकेटर, कभी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज के साथ था उठना बैठना

वो कभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ रहा. असम के सिलचर का ये क्रिकेटर आज सड़क किनारे स्थित स्टाल पर चाय, दालपूरी बेचने के लिए मजबूर है. बात हो रही है प्रकाश भगत की. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने बिहार के खिलाफ अंडर-17 विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में एक हैट्रिक समेत 7 विकेट चटकाए थे, इसी से इसकी प्रतिभा का पता चलता है. प्रकाश ने रणजी ट्रॉफी में भी असम का प्रतिनिधित्व किया. इन दिनों उसके रूटीन में सिलचर में मां के साथ सड़क किनारे स्टाल पर बैठना शामिल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





