
Sports स्पोर्ट्स: भारत ने कन्नड़ खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा और चाइनामैन कुलदीप यादव की शानदार बॉलिंग की मदद से साउथ अफ्रीका को 270 रन पर ऑल आउट कर दिया।
विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम क्विंटन डी कॉक (106) और कप्तान टेम्बा बावुमा (48) की मदद से 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
मिडिल ऑर्डर का खराब प्रदर्शन
एक समय साउथ अफ्रीका ने 26 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे, जिसका एवरेज 6.07 था। ऐसे में इस मैच में भी 350+ रन का टारगेट मिलने की उम्मीद थी।
लेकिन साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर के अचानक ढह जाने से कप्तान टेम्बा बावुमा का सारा प्लान फेल हो गया। 106 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे क्विंटन डी कॉक को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। कप्तान बावुमा भी 48 रन बनाकर रवींद्र जडेजा को अपना विकेट दे बैठे।
डी कॉक और बावुमा के आउट होने के साथ ही साउथ अफ्रीका का पतन शुरू हो गया। 24 रन बनाने वाले ब्रिट्स्के को प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट किया, जबकि उसी ओवर में मार्करम भी कोहली को कैच देकर पवेलियन लौट गए। डेवाल्ड ब्रेविस 29 रन बनाकर कुलदीप यादव को अपना विकेट दे बैठे, जबकि मार्को जानसेन 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।





