खेल
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से धुला
jantaserishta.com
9 Nov 2026 12:30 PM IST

x
लिंकन: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट का तीसरे दिन बारिश की वजह से धुल गया। तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ।
सोमवार को खेल न होने से इंडिया ए टीम ज्यादा निराश है, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों को अभ्यास का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहता था कि भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले अभ्यास का मौका मिल जाए।
गेंदबाजी में सबसे ज्यादा ध्यान दिग्गज जसप्रीत बुमराह पर था। वह एशियन गेम्स में के बाद पहली बार मैदान पर लौटे हैं। बुमराह को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया गया था।
बुमराह ने लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे दिन छह ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 1 मेडन फेंका और 11 रन दिए। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 विकेट लिए थे। अगर सोमवार को मैच होता, तो इन तीनों गेंदबाजों को मैच अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलता जिसका फायदा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को हो सकता था। बुमराह, कृष्णा और जडेजा तीनों टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं।
अनाधिकारिक टेस्ट के शुरुआती दो दिनों के खेल पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 102, साई सुदर्शन के 88, ध्रुव जुरेल के 71, तिलक वर्मा के नाबाद 81 और वाशिंगटन सुंदर के 50 रन की बदौलत पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की थी।
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 46 रन बना लिए थे। तीसरे दिन का खेल नहीं होने की वजह से इस मैच का परिणाम भी ड्रॉ रहने की पूरी संभावना है। पूर्व के 2 अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





