खेल

वनडे सीरीज में टीम इंडिया से ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, देखें लिस्ट

Nil dhankar
21 Jun 2026 2:11 PM IST
वनडे सीरीज में टीम इंडिया से ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में, देखें लिस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 21 जून (रविवार) को कर दिया गया. 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी शामिल किया गया है, जो फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं है. कोहली की उपलब्धता फिनटेस क्लियरेंस के अधीन है. यानी फिटनेस टेस्ट में पास होने पर ही वो इस सीरीज में भाग ले पाएंगे.

टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अब वनडे सेटअप में लौट आए हैं. बुमराह आखिरी बार 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम के लिए 50 ओवर्स क्रिकेट खेले थे. ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापस लौटे हैं. अक्षर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का पार्ट नहीं थे.

यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे भी वनडे टीम का पार्ट नहीं हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शनिवार (20 जून) को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 110* रन बनाए थे. अब विराट कोहली के वापस लौटने पर उनकी स्क्वॉड से छुट्टी हो गई है. यशस्वी को कोहली के इंजर्ड होने पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

Next Story