तेलंगाना

घूमने के लिए बेहद खास है तेलंगाना के ये 5 जगह

Ritisha Jaiswal
13 April 2022 9:15 AM GMT
घूमने के लिए बेहद खास है तेलंगाना के ये 5 जगह
x
साल 2009 में भारत सरकार ने तेलंगाना को देश का एक अलग राज्य बनाने की घोषणा की थी।

साल 2009 में भारत सरकार ने तेलंगाना को देश का एक अलग राज्य बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद साल 2014 में तेलंगाना राज्य अस्तित्व में आया था। तेलंगाना अपनी संस्कृति के साथ घूमने फिरने के लिए भी काफी प्रचलित है। तेलंगाना में कई ऐतिहासिक इमारतें, प्रसिद्ध मंदिर, आकर्षित झरने हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।तेलंगाना राज्य में तेलुगु भाषा सबसे अधिक बोली जाती है और इसके बाद उर्दू भाषा का उपयोग किया जाता है। अगर आप भी तेलंगाना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं।

महबूबनगर
महबूबनगर तेलंगाना के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की शानदार वास्तुकला और इमारतें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। महबूबनगर ऐसी ऐतिहासिक जगह है जहां आप राजा-महाराजाओं के समय की झलक देख सकते हैं। महबूबनगर में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है।
रंगारेड्डी
रंगारेड्डी का नाम प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कोंडा वेंकटा रंगारेड्डी पर रखा गया है। यह तेलंगाना राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला जिला है। यहां का शांत वातावरण, झीलें, चमत्कारी मंदिर पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। अगर आप भी प्राकृति प्रमी हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
वारंगल
वारंगल में पर्यटक बहुत अधिक संख्या में घूमने के आते हैं। पर्यटक यहां पर कई किलों और मंदिरों के अलावा खूबसूरत पहाड़, जंगल, वन्यजीव अभयारण्य आदि का दिदार कर सकते हैं।
हैदराबाद
तेलंगाना राज्य का सबसे आकर्षित शहर हैदराबाद है। यह भारत का 5वां सबसे बड़ा शहर है। यहां आप कई तरह के किले, इमारतें जैसे- चार मीनार, फलकनुमा पैलेस, आनंद बुद्ध विहार जैसी कई जगहों पर घूम सकते हैं। तेलंगाना घूमने का प्लेन है तो हैदराबाद जरूर जाएं।
आदिलाबाद
अदिलबाद तेलंगाना राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्य से भरा यह स्थान अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। हैदराबाद से करीब 305 किमी की दूरी पर स्थित यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो ये जगह आपके लिए एक दम शानदार साबित होगी।

Next Story