खेल

ये 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका एशिया कप 2022 खेलने का बुरी तरह टूटा सपना

Tara Tandi
9 Aug 2022 10:35 AM GMT
ये 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका एशिया कप 2022 खेलने का बुरी तरह टूटा सपना
x
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) को लेकर कवायदें शुरू की जा चुकी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) को लेकर कवायदें शुरू की जा चुकी हैं। एशिया का किंग बनने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी 8 अगस्त को 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी गई है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया UAE में होने वाले एशियाई टीमों के बीच इस महादंगल में हिस्सा लेगी।

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है। साथ ही चयनकर्ताओं ने अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका देकर संतुलन बनाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो दल का हिस्सा बनने का दमखम रखते थे लेकिन उनका एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) खेलने का सपना बुरी तरह चकनाचूर हो चुका है।
1. मोहम्मद सिराज
युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम के भविष्य के रूप में देखा जाता है। लाल गेंद के खेल से अपने हुनर का परचम लहराने के बाद इस खिलाड़ी ने सीमित प्रारूप में भी खुद को साबित किया है। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में तहलका मचा दिया था।
अब एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भी जसप्रीत चोटिल होने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में मोहम्मद सिराज को दल में शामिल किया जा सकता था। लेकिन उनकी भारतीय चयनकर्ताओं ने आवेश खान को मौका देकर सभी को हैरान कर दिया है।
2. ईशान किशन
बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन टी20 प्रारूप में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा समय में सबसे घातक बल्लेबाज है। इस बात की गवाही उनकी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग भी देती है। सूर्यकुमार यादव के बाद ईशान इस सूची में 14वें स्थान पर काबिज हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप की शृंखला में इस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
लेकिन इसके बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 सीरीज में ईशान की जगह क्रमश: ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव से पारी का आगाज करवाया गया। ऐसे में उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला। अंत में एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दल से भी किशन का पत्ता कट गया
3. कुलदीप यादव
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाजों की गिनती में आते हैं। साल 2022 में उन्होंने अपनी खोई हुई लय प्राप्त करते हुए दमदार वापसी की है। इसका सबसे पहला मुजायरा उन्होंने आईपीएल 2022 से दे दिया था।
इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना गया था। लेकिन चोटिल होने के चलते वे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में सम्पन्न हुई टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला था।
जहां इस गेंदबाज ने एक बार फिर अपनी फिरकी के जाल में कैरिबियाई बल्लेबाजों को फंसाते हुए महज 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटक लिए थे। हालांकि उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के 15 सदस्यीय दल में नहीं देखकर सभी को हैरानी हुई है।
Next Story