खेल

आईपीएल 2022 में मुंबई से हुई ये 3 बड़ी चूक, जिसकी वजह बनी हार

Ritisha Jaiswal
25 April 2022 10:58 AM GMT
These 3 big mistakes from Mumbai in IPL 2022, which led to the defeat
x
IPL 2022 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में मुंबई टीम को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा

IPL 2022 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में मुंबई टीम को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है. आईपीएल 2022 में मुंबई से तीन बड़ी चूक हुई, जिसकी वजह से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा.

मेगा ऑक्शन में की गलती
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर नजर आई. मेगा ऑक्शन में मुंबई ने जोफ्रा आर्चर को खरीदा, जो कि आईपीएल 2022 में नहीं खेल रहे हैं. इसी वजह से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को गेंदबाजी में सहयोग नहीं मिला. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने विरोधी टीम के खिलाफ जमकर रन दिए. टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों में निरंतरता की कमी नजर आई. जयदेव और बासिल थम्पी ने खूब रन लुटाए. मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर और ईशान किशन जैसे प्लेयर्स पर खूब पैसा बहाया, जिससे वह दूसरे बढ़िया प्लेयर्स नहीं खरीद पाए.
मिडिल ओवर्स में गंवाए विकेट
आईपीएल 2022 में कई बार ऐसा देखा गया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टारगेट के नजदीक पहुंची, लेकिन लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. मुंबई का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. मिडिल ओवर्स में टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरी नजर आई. मुंबई को हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या जैसे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने खिलाड़ियों की कमी महसूस हुई.
बल्लेबाजी रही फ्लॉप
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बिल्कुल फ्लॉप रही. मुंबई के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच के बाद खुद माना कि पूरे टूर्नामेंट में मुंबई की बल्लेबाजी खराब रही. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने आठ मैचों में 199 रन बनाए. मुंबई के ओपनर्स कभी भी टीम को शानदार शुरुआत नहीं दिला पाए. डेवाल्ड ब्रेविस, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म का खमियाजा टीम को हार के साथ चुकाना पड़ा.


Next Story