खेल

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

Tara Tandi
27 March 2022 5:02 AM GMT
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर
x

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2022 का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2022 का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। आईपीएल 2022 का आज पहला डबल हैडर खेला जाएगा और फैंस का आज डीसी एमआई के अलावा पंजाब और आरसीबी की टीम मनोरंजन करती हुई दिखाई देगी। बात दिल्ली कैपिटल्स की करें तो पिछले दो साल इस टीम के लिए लाजवाब रहे हैं। आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट दिल्ली पिछले सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी। पंत की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले साल लाजवाब प्रदर्शन किया था, वहीं मुंबई के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। मुंबई 2020 में खिताब जीतने में कामयाब रही थी मगर पिछले साल उनका सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया था। आईपीएल मेगा ऑक्शन की वजह से इस साल दोनों टीमें थोड़ा बदली-बदली नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (DC vs MI Head To Head)
बात दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई 16 तो दिल्ली 14 मैचों में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इन आंकड़ों से साफ होता है कि दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। आईपीएल 2021 में डीसी और एमआई के बीच दो मैच खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। वहीं मुंबई ने आईपीएल 2020 में दिल्ली को चार मैच हराए थे। दो लीग मैच के साथ एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली को हार का स्वाद चखाया था।
दिल्ली और मुंबई की टीमें
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, श्रीकर भरत, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, मंदीप सिंह, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव , अश्विन हेब्बर, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा (सी), ईशान किशन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, फैबियन एलन, बासिल थम्पी, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, अरशद खान
Next Story