खेल

अबू धाबी में जीत के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच होगा बड़ा घमासान

Gulabi
25 Sept 2021 2:51 PM IST
अबू धाबी में जीत के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच होगा बड़ा घमासान
x
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन का रिकॉर्ड

IPL 2021 में आज है सुपर शनिवार. मतलब आज दिखेगा मुकाबलों का डबल डोज. और इसकी शुरुआत हो रही है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मुकाबले से. अच्छी बात ये है कि दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मैच जीता है. राजस्थान ने तो खैर जिस अंदाज में पंजाब किंग्स को हराया, उससे उसका आत्मविश्वास खूब बढ़ा होगा. ऐसे में आज का ये मैच जो अबू धाबी में हो रहा है, उसमें टक्कर जोरदार दिखने की पूरी उम्मीद है. दिल्ली को जीत का फायदा ये होगा कि उसके प्ले ऑफ का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. और राजस्थान के लिए जीत के मायने उसके आगे बढ़ने की उम्मीदों के बरकरार रहने से जुड़े होंगे.


दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का रिपोर्ट कार्ड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ अच्छा नहीं है. इस टीम के खिलाफ उन्होंने 10 पारियों में 126.15 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 164 रन बनाए हैं.

सहवाग के रिकॉर्ड को आज तोड़ सकते हैं पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आज के मैच में वीरेंद्र सहवाग के बनाए रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. सहवाग दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा 2383 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. पंत इससे बस 56 रन दूर हैं. उनके फिलहाल 2327 रन हैं. यानी आज एक बड़ी पारी से काम बन सकता है.


Next Story