खेल

Cricket जगत में राहुल द्रविड़ के बेटे की बढ़ी चर्चा

Ratna Netam
6 July 2026 5:06 PM IST
Cricket  जगत में राहुल द्रविड़ के बेटे की बढ़ी चर्चा
x

New Delhi नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। इस समय वह इंडिया अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं और लगातार अपने खेल से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं।हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे युवा वनडे मैच में अन्वय द्रविड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 67 गेंदों में 87 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे भारतीय टीम 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 285 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी।

मैच की शुरुआत में भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी। टीम ने 78 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद चौथा विकेट भी जल्दी गिर गया था। ऐसे समय में अन्वय द्रविड़ क्रीज पर आए और उन्होंने एक छोर को संभालते हुए पारी को स्थिर किया।उनके साथ अर्जुन राजपूत ने भी महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिससे टीम का स्कोर लगातार आगे बढ़ता रहा। अन्वय की इस पारी को टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

अन्वय द्रविड़ ने अपनी पारी में आक्रामक शॉट्स और समझदारी से खेलते हुए यह साबित किया कि वह दबाव में भी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी में परिपक्वता और आत्मविश्वास साफ नजर आया।क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पारियां युवा खिलाड़ियों के भविष्य को मजबूत बनाती हैं और अन्वय द्रविड़ लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।फिलहाल उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, और माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शामिल हो सकते हैं।

Next Story