खेल

आरसीबी और सीएसके के मैच पर बारिश का खतरा

jantaserishta.com
3 May 2025 2:38 PM IST
आरसीबी और सीएसके के मैच पर बारिश का खतरा
x
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) की 16 अंकों तक पहुंचने और टॉप-2 में जगह मजबूत करने की कोशिश को झटका लग सकता है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ उनके घरेलू मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
पिछले दो दिनों से बेंगलुरु में लगातार बारिश हो रही है, और मैच के दिन भी इसके जारी रहने की संभावना है। शनिवार को बारिश की संभावना 70% है, और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तीन मई को "दोपहर या शाम की ओर तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।"
मौसम ने मैच की पूर्व संध्या दोनों टीमों के अभ्यास सत्र पर भी असर डाला। सीएसके ने दोपहर तीन बजे अभ्यास शुरू किया, लेकिन सिर्फ 45 मिनट में ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद खिलाड़ी 4:30 बजे दोबारा अभ्यास पर लौटे।
आरसीबी ने अपना अभ्यास सत्र शाम 5 बजे के आसपास शुरू किया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक बल्लेबाजी की, लेकिन फिर मूसलधार बारिश शुरू हो गई। इस बार बारिश तीन घंटे तक नहीं थमी और आरसीबी का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। पूरी शाम गरज और बिजली के साथ बारिश होती रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया।
दस मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ सीएसके पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं आरसीबी के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। वे फिलहाल सात जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। शनिवार को जीत दर्ज करने पर वे शीर्ष स्थान पर पहुंच जाएंगे।
बेंगलुरु में पिछले महीने भी बारिश से प्रभावित मैच खेला गया था। तब आरसीबी और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का मुक़ाबला 14 ओवर प्रति-पारी कर दिया गया था।
आईपीएल 2024 के उस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद, यह पहली बार है जब आरसीबी और सीएसके बेंगलुरु में आमने-सामने होंगे। उस मैच में आरसीबी ने 27 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ में एंट्री पाई थी। इस सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मैच चेन्नई में खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story