खेल

बैंकॉक में 13-22 फरवरी के बीच विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का आयोजन

jantaserishta.com
19 Jan 2026 5:02 PM IST
बैंकॉक में 13-22 फरवरी के बीच विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का आयोजन
x
नई दिल्ली: विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी के बीच बैंकॉक में आयोजित होगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, जिसका मकसद फुल-मेंबर देशों की 'ए' टीमों और एशियाई क्षेत्र की 4 टॉप एसोसिएट टीमों से उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना है। एसीसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत 'ए', पाकिस्तान 'ए', यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और बांग्लादेश होंगे।
भारतीय टीम 13 फरवरी को अपने पहले मैच में उतरेगी। यह मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 17 फरवरी को टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
प्रत्येक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह मैच 20 फरवरी को आयोजित होंगे। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है। यह इवेंट मूल रूप से पिछले साल 6 जून को श्रीलंका में शुरू होना था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा के अनुरोध पर खराब मौसम और द्वीप देश में चिकनगुनिया फैलने से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं के कारण इसे टाल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का पहला संस्करण साल 2023 में आयोजित हुआ था। उस समय टूर्नामेंट के सभी मैच हांगकांग के कोवलून में मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए थे। वीजा समस्याओं के कारण थाईलैंड ए को टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले ही हटना पड़ा था। उसके स्थान पर नेपाल को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story