खेल

क्रिकेट के मैदान में विकेटकीपर साथी खिलाड़ी को मारने पर हुआ उतारू, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
15 Dec 2020 10:29 AM IST
क्रिकेट के मैदान में विकेटकीपर साथी खिलाड़ी को मारने पर हुआ उतारू, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
x
वीडियो हुआ वायरल.

बांग्लादेश के खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट (बंगबंधु टी20 टूर्नामेंट) में मैदान पर ही अपने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का प्रयास किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंगबंधु टी-20 टूर्नामेंट में बेक्सिमको ढाका के कप्तान मुश्फिकुर रहीम अपना गुस्सा नहीं संभाल पाए और अपनी ही टीम के खिलाड़ी नसुम अहमद को मैदान पर थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया.

दरअसल नसुम और मुश्फिकुर रहीम एक कैच को लपकने का प्रयास करते हुए आपस में टकरा गए थे. दोनों उस कैच को लपकने का प्रयास करते हुए एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे. इस दौरान रहीम ने कैच तो लपक लिया, लेकिन नसुम अहमद को उन्होंने थप्पड़ मारने की कोशिश भी की.
वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही मुश्फिकुर ने मारने के लिए हाथ उठाया, शायद उन्हें अहसास हुआ कि वह गलत कर रहे हैं और तुरंत उन्होंने खुद को नियंत्रित कर लिया. इसके बाद मुश्फिकुर अपने साथी खिलाड़ी अहमद को समझाते हुए भी दिखे.
मुश्फिकुर रहीम का वीडियो हुआ वायरल
ट्विटर पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. आपको बता दें कि बांग्लादेश के इस खिलाड़ी की हरकतें अक्सर सुर्खियां बनती रही हैं. मैदान पर नागिन डांस करना, बेतरतीब नाचना उनके लिए आम बात है. इस बार उन्होंने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ मारने की कोशिश कर दी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story