IPL फाइनल में शामिल नहीं होंगे तीनों सेना प्रमुख, समापन में बजेगा देशभक्ति गीत

New Delhi.नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया था, लेकिन अब पता चला है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे। मंगलवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए आईपीएल फाइनल के लिए सभी भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को आमंत्रित किया है।
बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की 'वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा' को सलाम करता है। समापन समारोह में तीनों सेनाओं के बैंड के साथ बीएसएफ बैंड की प्रस्तुति होनी थी। फाइनल के कार्यक्रम में बदलाव इसके अलावा स्टेडियम में 1000 सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिवारों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। इतना ही नहीं स्टेडियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर भारत की वीर गाथा की फिल्में दिखाई जानी थीं। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि हमें गुरुवार को सरकार से संकेत मिले, जिसके बाद हमने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब मैच शुरू होने से पहले बॉलीवुड गायक देशभक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।





