खेल

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को... मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबले

Ritisha Jaiswal
17 Sep 2021 9:48 AM GMT
आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को... मुंबई और चेन्नई के बीच होगा मुकाबले
x
मुंबई इंडियंस रविवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ने को तैयार है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को इन दोनों के बीच मुकाबले के साथ होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मुंबई इंडियंस रविवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भिड़ने को तैयार है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को इन दोनों के बीच मुकाबले के साथ होगा। मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वो जीत दर्ज करके प्वॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करे। मुंबई इंडियंस 8 प्वॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सुझाव दिया है कि आईपीएल 2020 की चैंपियन अपने पहले दो गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है।

पीटरसन ने कहा,' वे(मुंबई इंडियंस) पहले अपने कुछ गेम हार जाते हैं और फिर टूर्नामेंट के अंत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन हम पहले से ही टूर्नामेंट के अंत की तरफ हैं। मुंबई खेलना शुरू करने से पहले तीन या चार गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकता क्योंकि वापसी करने क लिए बहुत कम समय है। अगर उन्हें अपना ताज बरकरार रखना है, तो उन्हें पहली गेंद से ही उस पर रहना होगा। जाहिर है, उनके पास जो प्रतिभा है, उसके साथ वे ऐसा करने में सक्षम हैं।'

Next Story