खेल

England के खिलाफ डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाला खिलाड़ी भी डक पर आउट

Rajesh
5 Sep 2024 8:35 AM GMT
England के खिलाफ डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाला खिलाड़ी भी डक पर आउट
x
Spotrs.खेल: दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत अनंतपुर में तेज गेंदबाजों के कहर से हुई है। इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी के शीर्ष क्रम ने अंशुल कंबोज और विजयकुमार विशक के सामने घुटने टेक दिए। 7 ओवर के अंदर 4 विकेट गिर गए। कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज नहीं चल सके। इंडिया डी की ओर से अर्थव तायडे और यश दुबे पारी की शुरुआत करने उतरे। तायडे ने अंशुल कंबोज को तीसरी गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन 5 वीं गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। वह अभिषेक पोरेल को कैच देकर विजयकुमार विशक के शिकार बने। उन्होंने 9 रन बनाए।
लगातार फेल हो रहे श्रेयस अय्यर
इससे पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में भी श्रेयस अय्यर फेल रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बीच विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी होनी है। मिडिल ऑर्डर में काफी टक्कर। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में खराब फॉर्म चल रहे श्रेयस अय्यर की वापसी मुश्किल ही है।
देवदत्त पडिक्कल भी फेल
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल आए। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिला था। उन्होंने शानदार 65 रन की पारी खेली थी। वह बगैर खाता खोले इसी ओवर में आउट हो गए। विजयकुमार विशक की गेंद पर बगैर खाता खोले उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा दिया। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर यश दुबे भी आउट हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए। इंडिया डी 5वां झटका 34 रन पर लगा। रिकी भुई को हिमांशु चौहान ने पवेलियन भेजा। अंशुल कंबोज और विजयकुमार विशक ने 2-2 विकेट लिए। हिमांशु चौहान को 1 विकेट मिला।
Next Story