खेल
टी20 फॉर्मेट में इकलौती टीम, जिसके नाम ब्रिस्बेन में 200 से ज्यादा स्कोर
jantaserishta.com
7 Nov 2025 9:04 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक ही बार किसी भी टीम ने 200 रन का आंकड़ा छुआ है। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह मुकाबला 9 जनवरी 2006 को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इस टीम के लिए डेमियन मार्टिन ने 56 गेंदों में सर्वाधिक 96 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके शामिल थे। वहीं, एंड्रयू साइमंड्स ने 26 गेंदों में नाबाद 54 रन जुटाए।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 18.3 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए मार्क बाउचर ने 29 रन बनाए, जबकि शॉन पोलक ने 24 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 95 रन से अपने नाम किया।
ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का सर्वोच्च स्कोर 169/7 है, जो उसने 21 नवंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रन से मुकाबला गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली।
टीम इंडिया ने होबार्ट में खेला गया तीसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी कर ली। चौथा मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया, जिसमें 48 रन से जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। ऐसे में अब सीरीज का पांचवां मुकाबला निर्णायक बन गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





