खेल

रोहित शर्मा के लिए बुरा सपना साबित हुई न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, लगातार चौथी पारी में रहे फ्लॉप

jantaserishta.com
15 Nov 2026 9:26 AM IST
रोहित शर्मा के लिए बुरा सपना साबित हुई न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, लगातार चौथी पारी में रहे फ्लॉप
x
माउंट माउंगानुई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज बेहद निराशाजनक रही है। इस सीरीज ने उनके वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा होने पर एक बार फिर सवाल उठा दिए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा बड़ी उम्मीदों के साथ न्यूजीलैंड आए थे। फैंस के बीच भी रोहित को लेकर रोमांच था कि वे न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी करिश्माई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करेंगे और उन्हें रोमांचित करेंगे। वनडे सीरीज के टिकट भी एडवांस में बिक चुके थे, लेकिन रोहित इस सीरीज में अपने और फैंस की भावनाओं के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। पांच वनडे मैचों की सीरीज की 4 पारियों में रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया।
रोहित शर्मा 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में खाता नहीं खोल सके। 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित ने 23 रन बनाए थे। 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला गया तीसरा वनडे बारिश की वजह से धुल गया था। रोहित को बल्लेबाजी का अवसर नहीं मिला था। चौथा वनडे 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया जिसमें रोहित फिर खाता नहीं खोल सके। माउंट माउंगानुई में ही वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे खेला गया और रोहित मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह 4 पारियों में रोहित शर्मा दो बार शून्य पर आउट हुए और कुल 30 रन बना सके। रोहित शर्मा का संभवत: यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा था, जो बेहद निराशाजनक रहा।
पूर्व भारतीय कप्तान के निराशाजनक प्रदर्शन ने एक बार फिर से उनके वनडे विश्व कप 2027 का हिस्सा बनने पर सवालिया निशान लगा दिया है। विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होना है, जहां कंडीशन न्यूजीलैंड से थोड़ा मिलता-जुलता है। ऐसे में न्यूजीलैंड में फ्लॉप शो का असर रोहित के विश्व कप खेलने की उम्मीदों के लिए चिंताजनक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story