खेल

क्रिकेट इतिहास में सबसे अनोखी घटना, अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, दर्शक रह गए सन्न, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 May 2021 10:59 AM IST
क्रिकेट इतिहास में सबसे अनोखी घटना, अजीबोगरीब तरीके से आउट हुआ बल्लेबाज, दर्शक रह गए सन्न, देखें वीडियो
x

पल्लेकेले: भारत में इन दिनों IPL जारी है, लेकिन इसकी चकाचौंध से दूर श्रीलंका में बांग्लादेश और श्रीलंकाई टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पल्लेकेले में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती.

दरअसल, इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान बांग्लादेशी बल्लेबाज तैजुल इस्लाम (Taijul Islam) अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट आउट (Hit Wicket Out) हो गए. तैजुल इस्लाम के हिट विकेट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Cricket Funny Video Viral) हो रहा है.
हुआ यूं कि बांग्लादेशी बल्लेबाज तैजुल इस्लाम (Taijul Islam) श्रीलंकाई गेंदबाज सुरंगा लकमल (Suranga Lakmal) की शॉर्ट गेंद पर बैकफुट पर जाकर डिफेंस करने की कोशिश करते हैं, इस दौरान उनका जूता खुलकर स्टम्प्स पर जा लगा और वह हिट विकेट आउट हो गए.
क्रिकेट इतिहास में यह सबसे अनोखी घटना है. बल्लेबाज को समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हुआ. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मजे भी ले रहे हैं. बता दें कि श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 436 रनों का लक्ष्य दिया है. इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 242 रन की बढ़त लेने के बाद अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 194 रन बनाकर घोषित कर दी थी. बांग्लादेश ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे. बांग्लादेश की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story