खेल
वो मुकाबला, जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में बनाए 399 रन
jantaserishta.com
17 Oct 2025 5:00 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेली जाएगी, जहां फैंस को जमकर चौके और छक्के देखने की उम्मीद है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर 399/5 है, जिसे टीम इंडिया ने ही बनाया था। आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं। 24 सितंबर 2023 को इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम को महज 16 के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में बड़ा झटका लगा। इस सलामी बल्लेबाज ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए।
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। अय्यर ने 90 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल 97 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।
टीम 243 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान केएल राहुल ने ईशान किशन के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। केएल राहुल ने टीम के खाते में 52 रन का योगदान दिया, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 72 रन बनाते हुए टीम को 399 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
मेहमान टीम की ओर से कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड, सीन एबॉट और एडम जांपा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 28.2 ओवरों में महज 217 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए डेविड वॉर्नर ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए, जबकि सीन एबॉट ने 54 रन की पारी खेली। भारत ने मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रन से जीता।
भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, मोहम्मद शमी ने 1 विकेट अपने नाम किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





