खेल
वो भारतीय बल्लेबाज, जिसके नाम पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक टी20 रन
jantaserishta.com
27 Sept 2025 5:02 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। क्या आप उस भारतीय खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम टी20 इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है?
यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध अपने टी20 करियर में कुल 11 मैच खेले। कोहली ने इस दौरान 70.28 की औसत के साथ 492 रन जुटाए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 11 छक्के और 49 चौके लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी देखने को मिले।
मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कोहली की उस पारी को शायद ही कोई फैन भूल सके, जिसमें कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद 82 रन बनाते हुए भारत को 4 विकेट से जीत भी दिलाई थी। एशिया कप 2025 की मौजूदा टीम में सूर्यकुमार यादव ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाए। सूर्या 7 पारियों में 18.50 की औसत के साथ 111 रन जुटा चुके हैं।
वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 पारियों में 52.50 की औसत के साथ 105 रन बनाए हैं। यह दोनों मैच इसी एशिया कप में खेले गए थे। अभिषेक शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक इस लिस्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे निकल सकते हैं। अगर भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी की बात की जाए, तो मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 5 मुकाबलों में 57 की औसत के साथ 228 रन अपने नाम किए।
भारत ने एशिया कप 2025 में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इसी संस्करण में दो मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने इस एशिया कप जो दो मैच गंवाए, वो भारत के ही विरुद्ध थे।
Tagsभारतीय बल्लेबाजपाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक टी20 रनटी20 रनIndian batsmanmost T20 runs against PakistanT20 runs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





