
Sports स्पोर्ट्स : 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच नवी मुंबई में भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीकी महिला टीम के बीच खेला जाएगा। रविवार को टाइटल मुकाबले के लिए फैंस बहुत उत्साहित थे। लेकिन भारी बारिश की वजह से मैच अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। टॉस दोपहर 2:30 बजे होना था। लेकिन मैदान गीला होने की वजह से इसे 3 बजे कर दिया गया। हालांकि, मैदान पर अभी भी भारी बारिश हो रही है।
लौरा वोलवार्ड्ट की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। लीग स्टेज में भी दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां अफ्रीकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मैच जीता था। यह भारत का तीसरा फाइनल है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंची थी। यह साउथ अफ्रीका का पहला टाइटल मैच है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह अपना पहला टाइटल जीतकर इतिहास रचेगी।





